उत्तराखंड से दुखद खबर, BJP नेता की पत्नी की करंट लगने से मौत
वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मण सिंह खत्री की पत्नी माया खत्री की करंट लगने से मौत हो गई है। माया खत्री की उम्र 55 साल थी।
Jun 28 2023 7:49PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। ये खबर नैनीताल के लालकुंआ से है।
Uttarakhand BJP Leader Wife Death
बताया जा रहा है कि यहां वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मण सिंह खत्री की पत्नी माया खत्री की करंट लगने से मौत हो गई है। माया खत्री की उम्र 55 साल थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक माया खत्री की मौत आज सुबह हुई। सुबह 5 बजे के करीब माया खत्री उठी तो देखा बाहर बारिश हो रही है। बाहर एक फर्राटा पंखा रखा हुआ था, जो कि बारिश में भीग रहा था। माया खत्री पंखे को अंदर रखने के लिए आगे बढ़ी और जैसे ही उन्होंने उसे छुआ तो करंट की चपेट में आ गई। इस दौरान माया खत्री वहीं पर जमीन पर गिर गई। लक्ष्मण खत्री पुराना बिंदुखत्ता के रहने वाले हैं और खात्ता चौराहे पर उनका टेंट हाउस और दुकान है। वो भी सुबह 5 बजे दुकान के लिए चल पड़े थे। अचानक उनके पीछे घर में दुखद घटना हो गई।