image: Uttarakhand Police Horse Unit Soni Passed Away

उत्तराखंड पुलिस की प्यारी सोनी इस दुनिया से चली गई, विभाग में 7 साल तक दी बेहतरीन सेवाएं

बताया जा रहा है कि सोनी की आंख में इन्फेक्शन हो गया था। इसके बाद से उसका इलाज लुधियाना में चल रहा था।
Jun 28 2023 8:06PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड पुलिस विभाग की प्यारी सोनी अब इस दुनिया में नहीं रही।

Uttarakhand police horse soni death

जी हां सोनी..उत्तराखंड पुलिस की हॉर्स यूनिट की घोड़ी ने 7 साल 10 महीने तक उत्तराखँड पुलिस विभाग में बेहतरीन सेवाएं दी हैं। कुंभ के दौरान नजर बनाए रखने के लिए उत्तराखँड पुलिस ने हॉर्स यूनिट को भी इस दौरान अपने साथ शामिल किया था। हॉर्स यूनिट की सोनी ने 2019 महाकुंभ और उसके बाद हुए काफी गंगा स्नानों में उत्तराखंड पुलिस की तरफ से बेहतरीन भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि सोनी की आंख में इन्फेक्शन हो गया था। इसके बाद से उसका इलाज लुधियाना में चल रहा था। इलाज के दौरान ही सोनी चल बसी। आगे पढ़िए

uttarakhand police twitter post about soni horse

उत्तराखंड पुलिस ने सोनी को श्रद्धांजलि दी है और अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि - हरिद्वार के वर्ष 2019 महाकुंभ व उसके पश्चात आयोजित हुए सभी महत्वपूर्ण स्नानों में उत्तराखँड पुलिस की अश्व यूनिट की 'सोनी' द्वारा लगभग 7 वर्ष 10 महीने की बेहतरीन सेवाएं दी गईं। आज सोनी ने उपचार के दौरान लुधियाना के अस्पताल में अंतिम सांसे ली। उसे वहीं नियमानुसार अंतिम विदाई दी गई।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home