image: Water came out from tap after earthquake in Khatima Uttarakhand

उत्तराखंड में भूकंप के बाद दिखा हैरानी भरा नजर, कई साल से बंद पड़े नल से निकला पानी

भूकंप के बाद सालों से बंद पड़े नल से खुद ब खुद पानी निकलने लगा। खटीमा के कंचनपुरी ग्रामीण क्षेत्र में देसी मार्क का एक नल कई सालों से बंद पड़ा था।
Nov 5 2023 5:24PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

हाल ही में भूकंप से उत्तराखंड की धरती हिली थी। भूकंप का केन्द्र नेपाल में था, जहां भारी तबाही मची। उत्तराखंड के कई जिलों में भी धरती हिली थी। पहले खबर आई कि गंगोत्री स्थित एक पहाड़ से चोटी से धुंआ निकलने लगा। अब जो खबर सामने आई है, वो हैरान कर देने वाली है।

Water came out from tap after earthquake in Khatima

जी हां एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ये खबर सीमावर्ती तहसील खटीमा की है। यहां भूकंप के बाद सालों से बंद पड़े नल से खुद ब खुद पानी निकलने लगा। खटीमा के कंचनपुरी ग्रामीण क्षेत्र में देसी मार्क का एक नल कई सालों से बंद पड़ा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दिन जब वो सुबह उठे तो हैरान रह गए। कई बार इस नल की मरम्मत भी कराई गई थी लेकिन पानी नहीं आया। अब ऐसा क्या हो गया कि अचानक नल से पानी निकलने लगा। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो ये घटना भूगर्भीय हलचल की तरफ इशारा कर रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home