image: First petrol pump opened in Yamuna valley yamunotri vidhan sabha

Uttarakhand news: यमुनोत्री विधानसभा की यमुना घाटी को मिला पहला पेट्रोल पंप, स्थानीय लोगों को बड़ी राहत

Yamuna Valley First Petrol Pump उत्तरकाशी जिले की यमुनोत्री विधानसभा की यमुना घाटी को आखिरकार पहले पेट्रोल पंप की सौगात मिल गई। पढ़िए पूरी खबर
Dec 21 2023 5:50PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों के पास वाहन तो हैं, लेकिन पेट्रोल डीजल के लिए उन्हें कितनी दूर तक भटकना होता है, इस बात से आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे। खासतौर पर सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में ये समस्या आम है।

First petrol pump opened in Yamuna valley

इन सब खबरों के बीच एक अच्छी खबर उत्तरकाशी जिले की यमुनोत्री विधानसभा की यमुना घाटी से आई है। यमुना घाटी को आखिरकार अपना पहला पेट्रोल पंप मिल गया। बड़कोट के दोबाटा में खुले इस पंप का विधिवत उद्घाटन पूर्व विधायक केदार सिंह रावत द्वारा किया गया। खास बात ये है कि स्थानीय लोगों को अब पेट्रोल डीजल के लिए दूर दूर तक नहीं भटकना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने भी ढोल दमाऊं बजाकर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। आगे पढ़िए

First petrol pump opened in Yamuna valley

First petrol pump opened in Yamuna valley
1 /

स्थानीय लोगों को पेट्रोल डीजल की आपूर्ति के लिए पुरोला विधानसभा जाना पड़ता था। भारत की दूसरी लार्जेस्ट ऑयल रिफाइनरी नायरा का ये पेट्रोल पंप है।

First petrol pump opened in Yamuna valley

First petrol pump opened in Yamuna valley
2 /

भारत में सबसे तेजी से बढ़ते निजी ईंधन स्टेशन नेटवर्क के रूप में, नायरा एनर्जी के देश भर में 6000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं और 1200 से अधिक पेट्रोल पंप चालू होने के विभिन्न चरणों में हैं। कंपनी का दावा है कि ये उच्चतम गुणवत्ता वाला तेल(प्रीमियम) नॉर्मल दामों में मिलेगा, जिससे इंजन की लाइफ और एवरेज बढ़ेगा।

First petrol pump opened in Yamuna valley

First petrol pump opened in Yamuna valley
3 /

ये पेट्रोल पंप ऑल वेदर रूट पे होने के नाते सभी सुरक्षा मानकों में खरा है। कुल मिलाकर यमुना घाटी के लोगों के लिए ये (Yamuna Valley First Petrol Pump) राहत की खबर है।

First petrol pump opened in Yamuna valley

First petrol pump opened in Yamuna valley
4 /

पेट्रोल पंप के उद्घाटन के अवसर पर थानाधक्ष बड़कोट संतोष कुंवर, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोबन राणा, dr कपिल रावत , अरुण रावत, इंजीनियर रमेश रावत , व्यापार मंडल बड़कोट अध्यक्ष धनवीर रावत मौजूद रहे


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home