उत्तराखंड: रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले "इंडियन मेल ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर" बने अंकुश बहुगुणा
प्रदेश के होनहार युवा विदेशों में भी उत्तराखंड का नाम रोशन करने में पीछे नहीं हैं। फ्रांस में आयोजित 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अंकुश बहुगुणा चमक उठे हैं।
May 22 2024 7:32PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
अंकुश ने पहले भारतीय मेल ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर के रूप में कान्स के रेड कार्पेट पर कदम रखा और अपना जलवा बिखेरा। दुनिया के सबसे बड़े इस फैशन इवेंट में दुनियाभर की सुंदरियां और सितारों का जमावड़ा लगा है।
Ankush Bahuguna Became First Indian Male Beauty Creator
फ़्रांस के शहर कांस में Cannes Film Festival 2024 चल रहा है, जिसमें विश्वभर से सितारे पहुंचे हैं। यह कांस का 77वां एडिशन है और ये 14 मई से 25 मई तक चलने वाला है। यह दुनियाभर का सबसे बड़ा फैशन इवेंट है जिसमें पूरे वर्ल्ड से बड़े-बड़े सितारे पहुंचे हैं। इसके साथ यहाँ पर फिल्म की स्क्रीनिंग भी हो रही है। इसमें भारत से कई कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी पहुंचे है। इनमें से एक हैं उत्तराखंड के अंकुश बहुगुणा जिन्होंने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा है। कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध फिल्म फेस्टिवल्स में से एक है, जो फ्रांस में हर साल आयोजित किया जाता है।
पहले भारतीय मेल ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर बने अंकुश
1
/
अंकुश एक फेमस कंटेंट क्रिएटर, इन्फ्लुएंसर और एक्टर हैं। अंकुश ने 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर के रूप में रेड कार्पेट पर कदम रखकर अपना जलवा बिखेरा। इसी के साथ अंकुश बहुगुणा कान्स फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय मेल ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर बन गए हैं। रेड कार्पेट के लिए उनका कॉस्ट्यूम सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अक्षय त्यागी ने तैयार किया था। रेड कार्पेट पर अंकुश बहुगुणा एक टक्सीडो पहने नजर आए।
फोर्ब्स मैगजीन के कवर पर भी बना चुके हैं जगह
2
/
अंकुश पहले मेल ब्यूटी क्रिएटर के रूप फोर्ब्स मैगजीन के कवर पर भी जगह बना चुके हैं। फ़ोर्ब्स ने अंकुश को फोर्ब्स की 2023 में भारत के टॉप डिजिटल क्रिएटर्स की लिस्ट में शामिल किया था। इसके अलावा वर्ष 2023 में अंकुश ने लैक्मे फैशन वीक में रनवे की शुरुआत की थी। अंकुश ने वेब सीरीज ज्वाइंट वेंचर (2019) और बड़बोली भावना (2022) के साथ अभिनय में कदम रखा। वे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं।