image: Head constable Arjun Singh died of heart attack

Uttarakhand: चारधाम यात्रा ड्यूटी पर लगे हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

रुड़की में तैनात हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। उनकी ड्यूटी चारधाम यात्रा के चलते मंगलौर थाना क्षेत्र की नारसन चौकी में लगाई हुई थी।
Jun 8 2024 11:37AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

मृतक अर्जुन सिंह 2006 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुई थे। ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल के लिए भर्ती किया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Head Constable On Chardham Yatra Duty dies of heart attack

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन एक दुःखद घटना सामने आई है जिसमें उत्तराखंड के एक पुलिस जवान की मृत्यु हो गई। रुड़की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की नारसन चौकी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके सभी प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका और अंततः उनकी मृत्यु हो गई।

वर्ष 2006 में हुए थे भर्ती

अर्जुन सिंह की अचानक हुई मृत्यु के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनकी मौत की खबर मिलते ही अर्जुन के परिजन भी रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस के अनुसार अर्जुन सिंह 2006 में भर्ती हुए थे और रामनगर में बैलपड़ाव की आईआरपी फर्स्ट बटालियन में तैनात थे। चारधाम यात्रा के चलते उनकी ड्यूटी मंगलौर थाना क्षेत्र की नारसन चौकी में लगी थी, अर्जुन सिंह मूलरूप से अल्मोड़ा के निवासी थे।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home