image: Chetan Bhatt won silver in South Asia Karate Championship

Uttarakhand: एशिया कराटे चैंपियनशिप में चेतन भट्ट ने लहराया तिरंगा, देश के लिए जीता पदक

उत्तराखंड के होनहार युवा ने देश के लिए पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे राज्य में खुशी और गर्व का माहौल है।
Jul 28 2024 5:49PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

8वीं साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में हल्द्वानी के चेतन भट्ट ने रजत पदक जीतकर सफलता हासिल की है।

Chetan Bhatt won silver in South Asia Karate Championship

हल्द्वानी के चेतन भट्ट ने 8वीं साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन उत्तराखंड ब्रांच के तकनीकी निदेशक विरेंद्र राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता 17 से 19 जुलाई को भूटान में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में हल्द्वानी के चेतन भट्ट ने 84 किलो भार वर्ग में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
चेतन भट्ट ने खिताबी मुकाबले तक का सफर तय किया, लेकिन अंत में हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक प्राप्त हुआ। उनकी इस सफलता पर एसोसिएशन ने उन्हें बधाई दी है और यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व का विषय बनी है। चेतन की इस सफलता से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home