image: Smit Bisht from Chamoli Becomes Sub Lieutenant In Indian Navy

चमोली के स्मित बिष्ट बने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, सेल्फ स्टडी से पूरा किया बचपन का सपना

सफलता की ऊँचाइयों को छूने का रास्ता कभी भी आसान नहीं होता, लेकिन सेल्फ स्टडी की लगन और मेहनत से हम अपनी मंजिल तक बिना किसी कोचिंग के भी पहुँच सकते हैं।
Aug 5 2024 11:16AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

स्मित बिष्ट का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है।

Smit Bisht Becomes Sub Lieutenant In Indian Navy

गोपेश्वर के स्मित बिष्ट भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और आस-पास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। स्मित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर से प्राप्त की और 12वीं कक्षा की पढ़ाई गुरुराम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर से पूरी की। वर्तमान में वे ग्रेफिक एरा देहरादून से बीटेक कर रहे हैं और उन्होंने ऑनलाइन सेल्फ स्टडी के माध्यम से इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल किया है।

बचपन से था भारतीय सेना में जाने का सपना

Smit Bisht Becomes Sub Lieutenant In Indian Navy
1 /

स्मित के पिता ललित बिष्ट ने कहा कि यह सफलता स्मित की कड़ी मेहनत और एकाग्रता का परिणाम है। स्मित ने बचपन से ही भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखा था और उनकी इस उपलब्धि से उनका सपना साकार हुआ है। उनके समर्पण और मेहनत ने उन्हें इस ऊंचाई पर पहुंचाया है, जिससे उनका परिवार और पूरा गांव गर्वित महसूस कर रहा है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home