image: Uttarakhand Cabinet Minister Rekha Arya Filed A Report in Bareilly

Uttarakhand: मंत्री रेखा आर्य ने महिला और डॉक्टर पर दर्ज किया केस, 7 लाख और सोने के जेवर चोरी

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बारादरी थाने में एक मामला दर्ज कराया है। शिकायत में आरोप है कि एक महिला और उसके मौसा ने मंत्री और उनके पति के नाम का दुरुपयोग किया है।
Sep 10 2024 3:54PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

कैबिनेट मंत्री ने एक महिला और उसके मौसा के खिलाफ आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके नाम का दुरुपयोग कर धन उगाही की और उनके घर से ₹7 लाख व सोने की माला चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand Cabinet Minister Rekha Arya Filed A Report in Bareilly

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बरेली के बारादरी थाने में एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री का आरोप है कि कल्पना मिश्रा नामक महिला ने उनके और उनके पति गिरधारी लाल साहू के नाम का दुरुपयोग किया है। कल्पना ने न केवल अपने दस्तावेजों में फर्जी तरीके से उनके पति का पता दर्ज किया है, बल्कि मंत्री के नाम का उपयोग कर धन उगाही भी की। इसके अलावा, आरोप है कि कल्पना ने मंत्री के घर से ₹7 लाख और एक सोने की रुद्राक्ष की माला भी चुरा ली।

उत्तराखंड सरकार का बोर्ड और नीली बत्ती लगाकर दिखाते थे रौब

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आरोप लगाया है कि कल्पना मिश्रा ने अपनी कार पर उत्तराखंड सरकार का बोर्ड, नीली बत्ती और हूटर लगाकर अपना रौब दिखाया है। उन्होंने कहा कि कल्पना का मौसा डॉक्टर आरसी पांडे कई अवैध गतिविधियों में शामिल है और संभवतः बड़े गिरोह से जुड़ा हो सकता है। इस शिकायत के आधार पर बरेली के बारादरी थाने में कल्पना मिश्रा और डॉक्टर आरसी पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडे ने पुष्टि की है कि मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home