image: Kumaon Regiment Soldier Ajay Negi Died in A Road Accident

Uttarakhand News: सड़क हादसे में सेना के जवान की दुखद मृत्यु, छुट्टी काट कर ड्यूटी पर तैनात होना था

उत्तराखंड में कुछ दिन घर पर छुट्टी बिताने के बाद वापस ड्यूटी पर जा रहे सेना के जवान की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।
Sep 25 2024 3:57PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

सैनिक अजय नेगी तीन दिनों की छुट्टी के बाद रुड़की जाते समय हरिद्वार में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Kumaon Regiment Ajay Negi Soldier Died in A Road Accident

मिली जानकारी के अनुसार जनपद नैनीताल के गरमपानी क्षेत्र के जौरासी गौणा निवासी बंगाल रेजीमेंट के जवान अजय नेगी अपनी छुट्टियों पर घर आए हुए थे। बीते रविवार को अपनी तीन दिनों की छुट्टी के बाद जब वह रुड़की जा रहे थे, तब हरिद्वार में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। मंगलवार की सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। पत्नी रितु नेगी और मां मुन्नी देवी ने अपने लाल को खोने का दुख सहन नहीं कर पाईं और बिलख उठीं।

अंतिम विदाई में सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अजय नेगी के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर सैकड़ों लोग जुट गए। पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ मोक्ष धाम ले जाया गया, जहां उनके भाई सैनिक लकी नेगी को 19 कुमाऊं रेजीमेंट द्वारा तिरंगा सौंपा गया। नम आंखों से विदाई देते हुए वहां मौजूद लोगों ने ‘अजय नेगी अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। शहीद अजय नेगी वर्तमान में हरियाणा के हिसार कैंट में कार्यरत थे और उन्होंने पांच वर्ष पूर्व सेना की बंगाल रेजीमेंट में भर्ती होकर देश की सेवा शुरू की थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home