उत्तराखंड: लेफ्टिनेंट बनेगा सेना का जवान, कड़ी मेहनत से ACC में हासिल की ऑल इंडिया 11वीं रैंक
पिथौरागढ़ जिले के गिरीश चंद्र पैंतोला ने ACC परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 11वीं रैंक हासिल की है। गिरीश चंद्र ने अपनी इस उपलब्धि से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
May 26 2025 9:42AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
गिरीश चंद्र पैंतोला ने ड्यूटी के साथ-साथ ACC परीक्षा में सफलता हासिल की है। गिरीश चंद्र पैंतोला ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 11वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन दम पर सफलता हासिल कर अपनी परिजनों का मान बढ़ाया है।
Girish got All India 11th rank in ACC exam
गिरीश चंद्र पैंतोला पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला के छारछुम के मूल निवासी है. गिरीश चंद्र पैंतोला ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 11वां स्थान हासिल किया है। गिरीश चंद्र पैंतोला ने आर्मी पब्लिक स्कूल धारचूला से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद शिक्षा केंद्रीय विद्यालय NHPC निगालपानी से 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है। उसके बाद पिछले 4 साल पहले सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। जिसके बाद गिरीश ने अपनी ड्यूटी के साथ ही ACC परीक्षा की तैयारी भी की। पिछले दिनों हुई ACC (आर्मी कैडेट कॉलेज) परीक्षा में गिरीश ने ऑल इंडिया स्तर पर 11वीं रैंक हासिल की है।
प्रशिक्षण के बाद बनेंगे लेफ्टिनेंट
ACC परीक्षा उतीर्ण करने के बाद गिरीश चंद्र चार साल के प्रशिक्षण के लिए आईएमए देहरादून चले गए हैं। चार साल कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनेंगे। गिरीश के पिता मनोहर पैंतोला भी रिटायर्ड सैनिक हैं। वर्तमान में वे धारचूला में एक रेडीमेड की दुकान चलाते हैं, वहीं गिरीश की मां गोदावरी देवी एक गृहिणी हैं। गिरीश के बड़े भाई दीपेश पैंतोला भी सेना में नायक पद पर कार्यरत हैं।