image: Police team attacked in Haridwar while closing meat shop

हरिद्वार: शिवरात्रि पर मंदिर के पास खुली थी मीट की दुकान, बंद कराने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला

उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार के मंगलौर में मीट की दुकान बंद कराने गई पुलिस टीम पर व्यापारियों ने हमला कर दिया.. सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। यदि मामला सही पाया गया तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Jul 23 2025 10:24PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में मीट की दुकान बंद करवाने गई पुलिस पर मीट व्यापारियों ने हमला कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं और मामले में सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद जांच करने की बात कह रहे हैं।

Police team attacked in Haridwar while closing meat shop

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश देने में जुट गई है। कांवड़ मेले के दौरान यात्रा रूट और कस्बे के अंदर मीट की दुकान बंद करने के आदेश प्रशासन द्वारा दिए गए थे, जिनकी समय सीमा शिवरात्रि तक थी। पुलिस को सूचना मिली कि मानक चौक स्थित शिव मंदिर के समीप मीट की दुकान खोली गई है तो पुलिस के कुछ कर्मचारी दुकानों को बंद करवाने गए।

पुलिस से कर दी हाथापाई

बताया जा रहा है कि कुछ मीट व्यापारी पुलिसकर्मियों से उलझ गए। मीत व्यापारी द्वारा पुलिस से हाथापाई का भी प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। वही पुलिसकर्मियों द्वारा सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर पुलिस बल पहुंचता, इससे पहले आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। यदि मामला सही पाया गया तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home