image: UKSSSC Police Constable Recruitment Written Exam Date

रोजगार: इस दिन होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा, UKSSSC ने जारी की तिथि

UKSSSC ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि तय कर दी है, जिसके लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं...
Jul 31 2025 4:17PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि तय कर दी है। आयोग ने इस भर्ती के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं।

UKSSSC Police Constable Recruitment Written Exam Date

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में कांस्टेबल पुरुष, पीएसी के 2000 पदों पर भर्ती के लिए 24 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की सूची बीते बुधवार को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई।

इस दिन होगी भर्ती की लिखित परीक्षा

उन्होंने बताया कि पुरुष कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा आगामी तीन अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे की पाली में तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं. शारीरिक दक्षता परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home