image: Uttarakhand panchayat Chunav Result Jaisar Gadhkhet

Uttarakhand Panchayat Chunav: सबसे छोटे कद के लच्छू ने मारा बड़ा मैदान, दिलचस्प चुनाव प्रचार के बाद मिली जीत

छोटे कद के कारण लक्ष्मण को को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। पंचायत चुनाव में लक्ष्मण ने कुल 118 वोटों से जीत हासिल की है।
Jul 31 2025 10:02PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे सामने हैं। इस बार कई युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाई और पंचायत चुनाव में सफलता भी पाई है। इसके अलावा सबसे छोटी कद वाले प्रत्याशी लक्ष्मण उर्फ लच्छू ने भी मैदान में उतरे थे, और उन्हें भी सफलता मिली है।

Uttarakhand Panchayat Chunav Result Jaisar Gadhkhet

आज 31 जुलाई को उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें कई स्थानों से चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। इस पंचायत चुनाव में बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र के निवासी डांसर लच्छू ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी। लक्ष्मण उर्फ लच्छू क्षेत्र पंचायत जैसर गढ़खेत से चुनाव के मैदान में उतरे थे। लक्ष्मण ने क्षेत्र पंचायत चुनाव का प्रचार बड़े दिलचस्प अंदाज से किया था। वे कभी खच्चर पर सवार होकर गांव गांव वोट मांगने गए तो बाइक पर सवार होकर चुनाव प्रचार में गए। इसके अलावा उन्होंने कॉमेडी के जरिए भी चुनाव प्रचार किया।

कुल 118 वोटों से मिली जीत

क्षेत्र पंचायत जैसर गढ़खेत की जनता ने लक्ष्मण पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव जिताकर क्षेत्र पंचायत सदस्य बनाया। उन्होंने कुल 118 वोटों से पंचायत चुनाव में जीत हासिल की है। लक्ष्मण उर्फ लच्छू को क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव में कुल 348 वोट मिले। वहीं उनके विपक्षी प्रत्याशी कैलाश राम को 230, पप्पू लाल को 227 और प्रताप राम को 181 वोट प्राप्त हुए। पंचायत चुनाव जितने के बाद से लक्ष्मण और उनके समर्थकों में ख़ुशी का माहौल छाया हुआ है।

छोटे कद के कारण झेलनी पड़ी कई परेशानियां

लक्ष्मण कुमार उर्फ पहाड़ी लच्छू सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। लक्ष्मण शारीरिक रूप से अपाहिज हैं और उनकी हाइट महज 3.5 फीट है। छोटे कद के कारण लक्ष्मण को को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। सोशल मीडिया पर लोग उनके कॉमेडी विडियो को काफी पसंद करते हैं। अपनी वीडियोज में अक्सर पहाड़ी गानों पर डांस और एक्टिंग करते दिखते हैं। लच्छू पेशे से एक लोक कलाकार हैं, और चुनाव जीत कर अपने क्षेत्र का विकास करना चाहते थे। अब क्षेत्रीय निवासियों ने लक्ष्मण उर्फ लच्छू पर भरोसा करते हुए उन्हें क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home