Triyuginarayan: बर्फबारी में 7 जोड़ों ने लिए फेरे! शिव-पार्वती विवाह स्थल बना ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन
त्रियुगीनारायण मंदिर में शुक्रवार को भारी बर्फबारी के बीच 7 जोड़ों ने विवाह किया, जिससे यह पल बेहद यादगार बन गया। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तराखंड से आए वर-वधुओं ने शिव-पार्वती विवाह स्थल पर शादी को सौभाग्य बताया।
Jan 24 2026 2:27PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी ने जहां पहाड़ों को सफेद चादर में ढक दिया, वहीं इस मौसम ने कई लोगों के लिए जिंदगी के सबसे खास पल को और भी यादगार बना दिया। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर में शुक्रवार को भारी बर्फबारी के बीच 7 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए।
Seven couples got married amidst snowfall in Triyuginarayan
भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर में शुक्रवार को बर्फ के फाहे गिरते रहे और मंदिर परिसर में ठंड बढ़ती गई, लेकिन इसके बावजूद विवाह की रस्में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुईं। त्रिजुगीनारायण में शादी करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन बर्फबारी के कारण ठिठुरते जरूर नजर आए, लेकिन इस अनोखे अनुभव ने शादी को खास बना दिया। कई लोगों ने इसे “जीवनभर याद रहने वाला पल” बताया।
देश के अलग-अलग राज्यों से आए जोड़े
1
/
जानकारी के मुताबिक त्रिजुगीनारायण में विवाह करने वाले जोड़ों में 2 जोड़े पश्चिम बंगाल से, 2 जोड़े महाराष्ट्र से, 3 जोड़े उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से शामिल रहे। इन सभी ने शिव-पार्वती के विवाह स्थल पर सात फेरे लेना सौभाग्य बताया।
वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ रही लोकप्रियता
2
/
त्रियुगीनारायण मंदिर अब उत्तराखंड का एक प्रमुख डेस्टिनेशन वेडिंग स्पॉट बन चुका है। हर महीने यहां देशभर से कई जोड़े विवाह के लिए पहुंचते हैं। बर्फबारी के बीच हुई शादियों ने एक बार फिर त्रिजुगीनारायण की लोकप्रियता को बढ़ा दिया है।