Uttarakhand Snowfall: बर्फबारी के बीच अनोखी शादी! मोरियाना टॉप पर फंसी बारात, दूल्हा-बाराती पैदल पहुंचे विवाह स्थल
टिहरी गढ़वाल के मोरियाना टॉप पर भारी बर्फबारी के कारण बारात के वाहन रास्ते में फंस गए, जिसके बाद दूल्हा और बाराती पैदल चलकर बिंदाल कोटि तक विवाह स्थल पहुंचे। बर्फ से ढके रास्तों पर पैदल बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..
Jan 24 2026 2:57PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार को हुई जोरदार बर्फबारी ने जहां पूरे प्रदेश को सर्दी की सफेद चादर में ढक दिया, वहीं इस स्नोफॉल ने कई यादगार और रोमांचक पल भी दे दिए। भारी बर्फबारी के बीच एक शादी की बारात रास्ते में फंस गई और दूल्हा सहित सभी बारातियों को मजबूरी में पैदल चलकर विवाह स्थल तक पहुंचना पड़ा। यह अनोखी घटना टिहरी गढ़वाल जिले के मोरियाना टॉप क्षेत्र की बताई जा रही है।
Baraat walked from Moriana Top to Bindal Koti in Snowfall
उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद हुई इस सीजन की बर्फबारी ने जहां लोगों को राहत दी, वहीं कई इलाकों में यह बर्फबारी मुश्किलों का कारण भी बन गई। भारी स्नोफॉल के चलते कई मुख्य और ग्रामीण मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ स्थानों पर सड़कें पूरी तरह बंद हो गईं। टिहरी गढ़वाल में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। लगातार गिरती बर्फ के कारण कई जगहों पर वाहन फिसलने लगे और मार्ग अवरुद्ध होने लगे।
मोरियाना टॉप से आगे नहीं बढ़ पाए वाहन
1
/
जानकारी के अनुसार, टिहरी गढ़वाल जिले के मोरियाना टॉप के पास एक बारात के वाहन अचानक भारी बर्फबारी के कारण रास्ते में फंस गए। बर्फ इतनी तेजी से जमी कि वाहन आगे बढ़ना तो दूर, कई जगहों पर सड़क का रास्ता भी साफ नजर नहीं आ रहा था। बारात में शामिल लोग काफी देर तक इंतजार करते रहे कि मौसम थोड़ा साफ हो जाए या रास्ता खुल जाए, लेकिन बर्फबारी लगातार बढ़ती गई और हालात और कठिन होते चले गए।
बिंदाल कोटि तक पैदल तय किया सफर
2
/
जब यह स्पष्ट हो गया कि वाहनों को निकालना मुश्किल है और शादी की रस्में समय पर पूरी करनी जरूरी हैं, तो दूल्हे ने एक साहसी फैसला लिया। बताया जा रहा है कि दूल्हा अपने परिजनों और बारातियों के साथ मोरियाना टॉप से बिंदाल कोटि तक पैदल ही निकल पड़ा। बर्फ से ढके रास्तों पर चलते हुए बारातियों ने बाकी दूरी पैदल तय की और आखिरकार विवाह स्थल तक पहुंचकर शादी की रस्में संपन्न कराईं।