image: Lakshya Sen in the Final of All England Open Badminton Championship 2026

उत्तराखंड के लक्ष्य सेन का कमाल, "ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन" के फाइनल में दूसरी बार बनाई जगह

उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने एक बार फिर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
Mar 9 2026 11:27AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बर्मिंघम में आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड सहित पूरे देश में खुशी का माहौल है और खेल जगत से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Lakshya Sen in All England Open Badminton Championship 2026 final

अल्मोड़ा जिले के भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने एक बार फिर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बर्मिंघम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

सेमी में कनाडा के विक्टर लाई को हराया

ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने कनाडा के खिलाड़ी विक्टर लाई (Victor Lai) को हराया। लक्ष्य सेन ने यह मुकाबला 3 गेम में 21-16, 18-21, 21-15 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। मैच लगभग 1 घंटा 37 मिनट तक चला। मैच के दौरान लक्ष्य सेन को पैर में छाले और थकान की समस्या भी हुई, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की। इस जीत के साथ लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में दूसरी बार पहुंचे, जो भारतीय बैडमिंटन के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। फाइनल में लक्ष्य सेन का मुकाबला ताइवान (Chinese Taipei) के खिलाड़ी लिन चुन-यी (Lin Chun-Yi) से होगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home