गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन ही हंगामा, UKD पर वाटर फोर्स का इस्तेमाल.. VIDEO
गैरसैंण विधानसभा सत्र के पहले दिन ही माहौल गरमा गया। UKD कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर फोर्स का इस्तेमाल करना पड़ा।
Mar 9 2026 1:42PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड विधानसभा के सत्र के पहले दिन गैरसैंण में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जो बाद में झड़प में बदल गई।
UKD protest on First Day of Uttarakhand Assembly Session in Gairsain
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के पास पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी बहस की स्थिति बन गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
भीड़ नियंत्रण के लिए वाटर फोर्स का इस्तेमाल
1
/
स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन (Water Force) का इस्तेमाल किया। इसके बाद कई प्रदर्शनकारी पीछे हट गए और माहौल धीरे-धीरे शांत हुआ।
सत्र के दौरान उठायें मांग: UKD
2
/
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता लंबे समय से कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों को विधानसभा सत्र के दौरान गंभीरता से उठाया जाना चाहिए। घटना के बाद गैरसैंण में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने विधानसभा परिसर के आसपास अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।