image: Kedarnath Helicopter Booking and Ticket Rates

Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट फाइनल, जल्द शुरू होगी बुकिंग..जानिए किराया

Kedarnath Helicopter Booking: यूकाडा ने केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की टेंडर प्रोसेस पूरी कर ली है। कुल मिलाकर आठ हेलीकॉप्टर ऑपरेटर्स का सिलेक्शन किया गया है।
Mar 31 2026 7:04PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

केदारनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण यानी यूकाडा ने केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की टेंडर प्रोसेस पूरी कर ली है।

Kedarnath Helicopter Booking and Ticket Rates

कुल मिलाकर आठ हेलीकॉप्टर ऑपरेटर्स का सिलेक्शन किया गया है। इसमें फाटा सेक्टर से चार, सिरसी सेक्टर से दो और गुप्तकाशी सेक्टर से दो ऑपरेटर्स का सिलेक्शन किया गया है। चलिए आपको बताते हैं इस बार हेलीकॉप्टर के लिए एक तरफा किराया क्या रहेगा।
फाटा से केदारनाथ: 4840 प्रति यात्री
गुप्तकाशी से केदारनाथ: 6077 प्रति यात्री
सिरसी से केदारनाथ: 3043 प्रति यात्री
अब आपको बताते हैं कि किस वेबसाइट से आप टिकट बुक कर सकेंगे। IRCTC के अधिकृत हेली यात्रा पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in के जरिए आप टिकट बुक कर सकते हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home