image: Dehradun Brigadier Murder Case Police Arrest Three More Accused

Dehradun news: उत्तराखंड को वास्तव में ऐसे गुंडे नहीं चाहिए, ब्रिगेडियर जोशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा!

Dehradun News: राजपुर गोलीकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। Mukesh Joshi हत्याकांड में अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
Apr 1 2026 9:40PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

Dehradun के चर्चित राजपुर गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रिटायर्ड ब्रिगेडियर Mukesh Joshi की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद अब तक इस केस में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Dehradun Brigadier Murder Case: Police Arrest Three More Accused

पुलिस की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों की पहचान आदेश गिरी, समीर चौधरी और मोहित अरोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी घटना के समय मौके पर मौजूद थे और गोलीबारी में उनकी भूमिका सामने आई है। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मामले में कई अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 29 मार्च की रात कुठालगेट क्षेत्र के एक बार में हुए विवाद से हुई थी। बार में स्टाफ और कुछ युवकों के बीच बिल को लेकर कहासुनी हो गई थी। यह मामूली विवाद अगले दिन गंभीर झगड़े में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी बढ़ गई।

कारों से पीछा और अंधाधुंध फायरिंग

30 मार्च की सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच दोनों पक्ष आमने-सामने आए। इसके बाद कारों से एक-दूसरे का पीछा करते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवक सफेद कार का पीछा करते हुए जोहड़ी गांव तक पहुंच गए और वहां भी लगातार फायरिंग करते रहे। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इसी दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर Mukesh Joshi अचानक इस गोलीबारी की चपेट में आ गए। एक गोली सीधे उनके सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

4 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 30 मार्च की शाम को ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए थे। शुरुआती पूछताछ में इन आरोपियों ने अन्य साथियों के नाम उजागर किए, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारी मिली। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
एसपी सिटी Pramod Singh ने स्पष्ट कहा है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और पूरे मामले का जल्द खुलासा करने की तैयारी में है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home