image: Sara Ali Khan Explores Panwali Kantha Bugyal Trek in Uttarakhand

उत्तराखंड: 18KM ट्रेक, बर्फ और टेंट! तस्वीरों में देखिये.. सारा अली खान का पांवली कांठा एडवेंचर

Sara Ali Khan एक बार फिर उत्तराखंड में दिखीं, Panwali Kantha Bugyal में उन्होंने 18 किमी ट्रेक पूरा कर बर्फीले बुग्यालों में समय बिताया और बर्फबारी के बीच टेंट में रुककर रात नीले आसमान के तले बिताई।
Apr 14 2026 5:24PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

Sara Ali Khan का उत्तराखंड से लगाव किसी से छिपा नहीं है। केदारनाथ यात्रा के बाद इस बार उन्होंने टिहरी जिले के खूबसूरत Panwali Kantha Bugyal का रुख किया। उन्होंने पंवाली कांठा की अपनी ट्रैकिंग में असली पहाड़ी जीवन का अनुभव लिया।

Sara Ali Khan Explores Panwali Kantha Bugyal Trek in Uttarakhand

पांवली कांठा बुग्याल के लिए, सारा ने घुत्तू क्षेत्र से ग्वाणा गांव के रास्ते लगभग 18 किलोमीटर का कठिन ट्रेक पूरा किया। आपको बता दें, घुत्तू से ग्वाणा का यह रास्ता घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और मनमोहक दृश्यों से भरा हुआ है, जो ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए बेहद खास माना जाता है।

घुत्तू से 18 km का कठिन ट्रेक

Sara Ali Khan Panwali Kantha Bugyal
1 /

पांवली कांठा बुग्याल के लिए, सारा ने घुत्तू क्षेत्र से ग्वाणा गांव के रास्ते लगभग 18 किलोमीटर का कठिन ट्रेक पूरा किया। आपको बता दें, घुत्तू से ग्वाणा का यह रास्ता घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और मनमोहक दृश्यों से भरा हुआ है, जो ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए बेहद खास माना जाता है।

बर्फबारी के बीच असली एडवेंचर

Sara Ali Khan Panwali Kantha Trek
2 /

ट्रेक के दौरान सारा ने दोफन नामक स्थान पर रात बिताई, जहां कोई होटल या रेस्टोरेंट नहीं था, बर्फबारी के बीच टेंट में रहकर उन्होंने असली एडवेंचर का अनुभव लिया। अगली सुबह सारा पंवाली कांठा बुग्याल पहुंचीं, जहां चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी थी।

स्थानीय लोगों संग बिताया वक्त

Sara Ali Khan in Tehri Garhwal Uttarakhand
3 /

उन्होंने शांत वादियों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच समय बिताया। सारा ने अपनी यात्रा के दौरान लाल चावल, मंडवे की रोटी और लेंगड़े की सब्जी जैसे पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी लिया और स्थानीय लोगों के साथ समय बिताया।

अक्सर उत्तराखंड आती हैं सारा

Sara Ali Khan Panwali Kantha Bugyal Trek
4 /

Sara Ali Khan का उत्तराखंड से लगाव किसी से छिपा नहीं है। केदारनाथ यात्रा के बाद इस बार उन्होंने टिहरी जिले के खूबसूरत Panwali Kantha Bugyal का रुख किया। उन्होंने पंवाली कांठा की अपनी ट्रैकिंग में असली पहाड़ी जीवन का अनुभव लिया।

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home