image: Two Women get 10 Years Imprisonment in Haridwar Child Trafficking Case

Uttarakhand news: उत्तराखंड में बच्चे चुराने वाली महिलाओं की एंट्री, दो चोरनियों को 10-10 साल की कैद

Haridwar में मासूम बच्चे के अपहरण और मानव तस्करी के मामले में कोर्ट ने दो महिलाओं को 10-10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद किया था।
Apr 14 2026 6:39PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

ज्वालापुर क्षेत्र में 10 दिसंबर 2022 को एक 7 महीने के मासूम बच्चे के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।

Two Women get 10 Years Imprisonment in Haridwar Child Trafficking Case

घटना के अगले ही दिन पुलिस ने सप्तऋषि क्षेत्र के पास कार्रवाई की और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया, पुलिस की तेज कार्रवाई की सराहना भी की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाओं ने साथियों के साथ मिलकर अपहरण किया। मासूम बच्चे को महिलाओं ने एक दंपति को बेच दिया। इस मामले में कुल 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। परिवार ने मासूम बच्चे की सुरक्षित बरामदगी और दोषियों को सजा की उम्मीद कोर्ट से लगाये रखी। आगे पढ़िए..

दो महिलाओं को 10-10 वर्ष कठोर कारावास

चतुर्थ अपर जिला जज आरके श्रीवास्तव की अदालत ने दो महिलाओं को दोषी करार दिया, 10-10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई और साथ ही जुर्माना भी लगाया। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में अन्य 5 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया, लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने अब कुछ राहत की सांस ली है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home