Uttarakhand News: बीमार दोस्त से मिलने देहरादून पहुंचे राजपाल यादव, अस्पताल में की खास मुलाकात
Rajpal Yadav देहरादून पहुंचे और Max Hospital Dehradun में भर्ती फिल्म निर्माता-निर्देशक सोहन उनियाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
Apr 25 2026 5:39PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
Rajpal Yadav हाल ही में Dehradun पहुंचे, जहां उन्होंने Max Hospital Dehradun में भर्ती फिल्म निर्माता-निर्देशक सोहन उनियाल से मुलाकात की। यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि इंसानियत और दोस्ती का खूबसूरत उदाहरण बन गई।
Rajpal Yadav Visits Dehradun to Meet Ailing Filmmaker Sohan Uniyal
मुश्किल समय में साथ खड़ा होना ही सबसे बड़ी ताकत बन जाती है.. जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के प्रतिभाशाली निर्माता-निर्देशक सोहन उनियाल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रशंसकों और इंडस्ट्री में चिंता बनी हुई है। आगे पढ़िए..
“राजपाल भाई की मुस्कान ही दवा है”
मुलाकात के बाद सोहन उनियाल ने भावुक होते हुए कहा “राजपाल यादव ने लाखों-करोड़ों लोगों को हंसाया है, उनकी एक मुस्कान ही लोगों के दुख दूर कर देती है।” उन्होंने आगे कहा “राजपाल भाई मुंबई से देहरादून मैक्स हॉस्पिटल में मुझे मिलने आए और मुझे अपना प्यार व आशीर्वाद दिया। मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा।”
ख़ास रही मुलाकात
बड़े कलाकार सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी बड़े दिल वाले होते हैं। फिल्मों में कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले Rajpal Yadav ने इस बार असल जिंदगी में भी अपनी संवेदनशीलता दिखाई। यह मुलाकात उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी खास मानी जा रही है। इससे स्थानीय कलाकारों और निर्माताओं को प्रोत्साहन मिलता है। राजपाल यादव की यह मुलाकात दोस्ती, संवेदनशीलता और इंसानियत का खूबसूरत उदाहरण बन गई है।