image: Massive Forest Fire Creates Panic in Uttarakhand

उत्तराखंड में जंगलों की आग बनी आफत, गेस्ट हाउस तक पहुंची लपटें.. बाल-बाल बचे 70 यात्री

उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के बीच जंगलों की आग विकराल रूप लेती जा रही है। मंगलवार देर रात गेस्ट हाउस तक आग फैलने के बाद 70 यात्रियों को बाल-बाल बचाया गया...
May 28 2026 1:29PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

Badehti स्थित पोखु देवता मंदिर के पास मंगलवार देर रात जंगल में भीषण आग लग गई। तेज हवा और सूखे जंगलों के कारण आग तेजी से फैलती हुई आवासीय बस्ती और Gangotri Highway के करीब पहुंच गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Massive Forest Fire Creates Panic in Uttarakhand, 70 Tourists Rescued

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम Narendra Rawat के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। आग की वजह से पास स्थित एक गेस्ट हाउस में धुआं भरने लगा था और वहां ठहरे यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी। दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत अभियान चलाकर करीब 70 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

उत्तराखंड में वनाग्नि से बढ़ा खतरा

बढ़ती गर्मी और सूखे मौसम के चलते उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक जंगल धधक रहे हैं। वनाग्नि की लपटें अब गांवों और आबादी वाले इलाकों तक पहुंचने लगी हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। Karnaprayag के आदिबदरी क्षेत्र में जंगल की आग गांव तक पहुंच गई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं Vikasnagar के कालसी क्षेत्र में Saraswati Shishu Vidya Mandir तक आग पहुंच गई, जिससे स्कूल का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आगे पढ़िए..

Rishikesh के छिद्दरवाला क्षेत्र में मधुमक्खी पालन प्लांट में आग लगने से 150 मधुमक्खी बॉक्स जल गए। स्थानीय लोगों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया।

कई जिलों में धधक रहे जंगल

Gopeshwar के देवखाल क्षेत्र में चीड़ के जंगलों में लगी आग से कई हेक्टेयर वन संपदा नष्ट हो गई। Agastyamuni के धान्यू क्षेत्र में जंगल की आग गोशालाओं और रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई। नई टिहरी और पौखाल रेंज के जंगल भी आग की चपेट में हैं, जिससे सेब और कीवी के पौधे झुलस गए हैं।
Pauri जिले में सात अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। वहीं Lansdowne क्षेत्र के फरसूला जंगल में लगी आग से करीब चार हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। वन विभाग ने लंबे अभियान के बाद आग पर काबू पाया।
Mori क्षेत्र के देवती गांव में देर रात एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। हादसे में मकान मालिक झुलस गया, जबकि घर में रखा सामान, कपड़े और नकदी जलकर नष्ट हो गए।
Chamoli में लगातार जंगलों में लगी आग का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है।अस्पतालों में आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
Kotdwar में कल्जीखाल क्षेत्र के जंगल में आग लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home