image: Haridwar Woman Detained in Suspicious Money Transfer Case

उत्तराखंड में पाकिस्तान कनेक्शन, करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन; गिरफ्तार हुई महिला

हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने करोड़ों रुपये के संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन मामले में एक युवती को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियां साइबर और वित्तीय अपराध नेटवर्क की जांच कर रही हैं।
May 28 2026 5:12PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद हरिद्वार के Asafnagar गांव में एक युवती को हिरासत में लिया है। युवती पर संदिग्ध बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये के लेनदेन में शामिल होने का आरोप है। मामला अंतरराज्यीय साइबर और वित्तीय अपराध से जुड़ा बताया जा रहा है।

Haridwar Woman Detained in Suspicious Money Transfer Case

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने हरिद्वार के Kaliyar क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय सोनम का नाम उजागर किया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर आसफनगर गांव में दबिश दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के बैंक खातों में विभिन्न राज्यों से बड़ी रकम ट्रांसफर की जाती थी। आरोप है कि खातों में आने वाली रकम को तुरंत दूसरे खातों में भेजा जाता था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि युवती केवल खाते उपलब्ध करा रही थी या पूरे नेटवर्क का सक्रिय हिस्सा थी।

हर ट्रांजेक्शन पर मिलता था कमीशन

जांच में यह भी सामने आया है कि हर ट्रांजेक्शन के बदले युवती को ₹500 से ₹1000 तक कमीशन दिया जाता था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले सोनम कुछ लोगों के संपर्क में आई थी। उन लोगों ने दस्तावेज भेजकर बैंक खाते खुलवाने के लिए कहा था। इसके बाद अलग-अलग राज्यों से खातों में पैसे आने लगे और रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की जाती रही। आगे पढ़िए..

जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय सोनम पोस्टग्रेजुएट है। पुलिस अब उसके मोबाइल फोन, बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और संपर्क सूत्रों की गहराई से जांच कर रही है। हालांकि कार्रवाई के दौरान मौके से किसी तरह की नकदी बरामद नहीं हुई।

पाकिस्तान कनेक्शन की भी जांच

जांच एजेंसियां अब इस एंगल से भी जांच कर रही हैं कि क्या युवती को पूरे नेटवर्क और संभावित पाकिस्तान कनेक्शन की जानकारी थी या वह सिर्फ मनी ट्रांसफर चेन का हिस्सा थी। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
कलियर कोतवाली निरीक्षक Kamal Mohan Bhandari ने बताया कि मामला जम्मू-कश्मीर में दर्ज मुकदमे से जुड़ा है, इसलिए जांच का नेतृत्व वहीं की पुलिस कर रही है। स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया है और जांच जारी है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home