image: Dead Lizard Found in Sealed Rusk Pack in Roorkee

उत्तराखंड: पैक्ड खाद्य पदार्थों पर बड़े सवाल, रस के पैकेट में मिली मृत छिपकली.. आप भी सावधान रहें

रुड़की में एक व्यक्ति को सीलबंद रस के पैकेट में कथित तौर पर मृत छिपकली का बच्चा मिला। उपभोक्ता ने दुकानदार और खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत की है। विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
Jul 4 2026 2:01PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

पैक्ड खाद्य उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के रामपुर चुंगी स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी अजहर खान ने दावा किया है कि उन्होंने किराना दुकान से खरीदे गए सीलबंद रस के पैकेट में मृत छिपकली का बच्चा देखा।

Dead Lizard Found in Sealed Rusk Pack in Roorkee

उपभोक्ता के अनुसार, सुबह नाश्ते के समय जब पैकेट खोला गया तो पहले उसमें फंगस जैसा निशान दिखाई दिया। ध्यान से देखने पर पैकेट के अंदर कथित तौर पर मृत छिपकली का बच्चा मिला। अजहर खान पैकेट लेकर तुरंत संबंधित दुकानदार के पास पहुंचे। उनके अनुसार, दुकानदार ने सप्लायर को मौके पर बुलाने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद पैकेट पर दिए गए टोल-फ्री नंबर पर भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, हालांकि शिकायतकर्ता के अनुसार कॉल का जवाब नहीं मिला। आगे पढ़िए..

घटना की जानकारी मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। फूड इंस्पेक्टर योगेंद्र पांडे ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से इस मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच की जाएगी और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने उठाई नियमित जांच की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाजार में बिक रहे पैक्ड खाद्य पदार्थों की नियमित जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी आवश्यक है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home