image: Man Caught Recording Inside Badrinath Temple

बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में स्पाई कैमरे से वीडियो बना रहा था मुंबई का यात्री, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में स्पाई कैमरे वाले चश्मे से वीडियो रिकॉर्डिंग करने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। बरामद वीडियो और फोटो तत्काल डिलीट कराए गए।
Jul 6 2026 5:28PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में मंदिर की मर्यादा और सुरक्षा व्यवस्था का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। चमोली पुलिस ने एक यात्री को गर्भगृह के भीतर स्पाई कैमरे वाले चश्मे से कथित रूप से वीडियो और फोटो रिकॉर्डिंग करते हुए पकड़ा।

Man Caught Recording Inside Badrinath Temple

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान मुंबई निवासी एक व्यक्ति के पास स्पाई कैमरे से लैस चश्मा मिला। आरोप है कि वह इसी उपकरण के जरिए गर्भगृह के अंदर वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर रहा था। पुलिस ने मौके पर ही स्पाई कैमरा जब्त कर लिया और रिकॉर्ड की गई सामग्री की जांच की। धार्मिक स्थल की गोपनीयता, सुरक्षा और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यात्री के पास मौजूद सभी वीडियो और फोटो तत्काल डिलीट करवा दिए। आगे पढ़िए..

अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की रिकॉर्डिंग मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित नियमों का उल्लंघन मानी जाती है।

पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

चमोली पुलिस ने संबंधित यात्री के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों पर लागू नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

श्रद्धालुओं से पुलिस की अपील

चमोली पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें। पुलिस ने विशेष रूप से कहा है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करने से बचें, ताकि धार्मिक मर्यादा और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home