image: Congress expels 3 leaders from party in Pithoragarh

उत्तराखंड: कांग्रेस के तीन बड़े नेता 6 साल के लिए निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप

उत्तराखंड कांग्रेस ने पिथौरागढ़ के तीन नेताओं पर अनुशासनहीनता और कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
Jul 6 2026 5:53PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पिथौरागढ़ जिले के तीन नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने इन नेताओं की प्राथमिक सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

Congress expels 3 leaders from party in Pithoragarh

पार्टी के अनुसार, 30 जून को पिथौरागढ़ में आयोजित परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से व्यवधान उत्पन्न करने और संगठन विरोधी गतिविधियों की शिकायतें सामने आई थीं। इन घटनाओं को प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से लेते हुए अनुशासनात्मक प्रक्रिया शुरू की।

इन नेताओं को किया गया निष्कासित

कांग्रेस ने जिन नेताओं पर कार्रवाई की है, उनमें पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष भावना नगरकोटी और दीपक लुंठी शामिल हैं। आगे पढ़िए..

तीनों नेताओं को छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।

नोटिस के बाद हुई कार्रवाई

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बताया कि कार्रवाई से पहले तीनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया था। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी, पिथौरागढ़ से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई थी। रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया गया।

कांग्रेस ने अनुशासन पर दिया जोर

प्रदेश कांग्रेस संगठन की ओर से कहा गया कि पार्टी एक अनुशासित संगठन है और संगठनात्मक मर्यादा का उल्लंघन किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अनुशासनहीनता या संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home