उत्तराखंड की रेणु के बाल दुनिया में सबसे लंबे, 271.50 सेंटीमीटर की लंबाई से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
हल्द्वानी की रेणु धरियाल ने 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच लंबे बालों के साथ जीवित महिला के सबसे लंबे बालों का Guinness World Record बनाया है। 2015 से बाल नहीं कटवाए।
Aug 9 2026 11:10AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड के हल्द्वानी की रेणु धरियाल ने अपने लंबे बालों के जुनून को विश्व रिकॉर्ड में बदल दिया है। वर्षों से बाल नहीं कटवाने वाली रेणु के 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच लंबे बालों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जीवित महिला के सबसे लंबे बालों के तौर पर दर्ज किया है। रेणु के रिकॉर्ड की पुष्टि अप्रैल में हल्द्वानी पहुंची गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने जांच और आधिकारिक माप के बाद की।
Haldwani Woman Sets Guinness World Record with 8.10-Foot-Long Hair
रेणु ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का 257.33 सेंटीमीटर यानी करीब 8 फीट 5.3 इंच लंबे बालों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। रेणु के बालों की लंबाई दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति रहे रॉबर्ट वाडलो की 272 सेंटीमीटर ऊंचाई से भी महज कुछ सेंटीमीटर कम है।
2015 से नहीं कटवाए बाल
1
/
रेणु ने वर्ष 2015 से बाल कटवाना बंद कर दिया था। शुरुआत में यह उनका व्यक्तिगत शौक था, लेकिन समय के साथ यही शौक जुनून में बदल गया और आखिरकार उन्हें विश्व रिकॉर्ड तक ले गया। इतने लंबे बालों को संभालना आसान नहीं है।
बालों का रखना पड़ता है विशेष ध्यान
2
/
रेणु अपने बालों को जमीन से दूर रखने के लिए खास तरीके से चोटी बनाती हैं। बाल धोने और उन्हें सुलझाने में कई घंटे लग जाते हैं, लेकिन वह उनकी देखभाल में कोई लापरवाही नहीं बरततीं।
घरेलू नुस्खों से करती हैं बालों की देखभाल
3
/
रेणु ने अपने बालों की लंबाई और मजबूती बनाए रखने के लिए महंगे सैलून ट्रीटमेंट या केमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा नहीं लिया। वह पारंपरिक घरेलू नुस्खों और प्राकृतिक सामग्रियों से बालों की देखभाल करती हैं। वह बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त शैंपू और कंडीशनर से दूरी रखती हैं और घर पर प्राकृतिक सामग्री से तेल व हर्बल शैंपू तैयार करती हैं। बालों की देखभाल के लिए वह मेथी दाना, कलौंजी और अदरक से तैयार होममेड सीरम का भी इस्तेमाल करती हैं। रेणु की कहानी बताती है कि वर्षों का धैर्य, निरंतर देखभाल और अपने शौक के प्रति जुनून किस तरह एक अनोखी उपलब्धि में बदल सकता है।