image: Uttarakhand Weather Update 9 August 2026

उत्तराखंड में 3 दिन आफत की बारिश! 11 अगस्त तक अलर्ट.. इन जिलों में भारी बारिश का खतरा

उत्तराखंड में 9 से 11 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
Aug 9 2026 11:42AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग ने 9 से 11 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

Uttarakhand Weather Update 9 August 2026

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 9 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

10 अगस्त को चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

10 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। इस दिन देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में जोरदार बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

11 अगस्त को इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान

11 अगस्त को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों के आसपास जाने से बचते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें। बारिश के कारण भूस्खलन, चट्टान गिरने और मलबा आने से सड़कें, राजमार्ग और पुल प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने तथा प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home