image: Dehradun Family Attacked and Robbed by 10-12 Youths

देहरादून: रास्ता पूछने के बहाने रोकी कार, फिर परिवार पर टूट पड़े बदमाश; नकदी-चेन और मोबाइल लूटे

Dehradun Crime: कांवली रोड के पास जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे परिवार की कार रास्ता पूछने के बहाने रोककर मारपीट और लूट का आरोप। 10-12 युवकों पर गंभीर आरोप।
Aug 28 2026 5:21PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

राजधानी देहरादून में परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित परिवार के अनुसार, वे जन्मदिन की पार्टी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कांवली रोड के पास कुछ युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी कार रुकवाई। आरोप है कि कार रुकते ही युवकों ने चालक का कॉलर पकड़ लिया और उसे जबरन कार से बाहर खींचने लगे।

Dehradun Family Attacked and Robbed by 10-12 Youths

पीड़ित के मुताबिक, चालक को बाहर निकालने के बाद वहां मौजूद करीब 10 से 12 युवकों ने परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। परिवार को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की गई। हमले में एक युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। आगे पढ़िए..

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान हमलावर कार में रखे सामान को भी ले गए। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने 50 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और तीन मोबाइल फोन लूट लिए और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

14 अगस्त को भी हुआ था विवाद

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इससे पहले 14 अगस्त को भी कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हुआ था। इस मामले को लेकर आईएसबीटी चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित का आरोप है कि इसी विवाद के बाद दोबारा उनके साथ यह घटना हुई। उन्होंने पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में मारपीट और कथित लूटपाट के आरोपों की जांच की जा रही है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और लूटे गए सामान के संबंध में क्या तथ्य सामने आते हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home