image: Selakui Murder Youth Stabbed to Death After Dispute

देहरादून में एक और हत्या! बेटी के जन्मदिन पर युवक को मारा चाकू, आरोपी फरार

सेलाकुई के जमनपुर में बेटी के जन्मदिन के दौरान हुई कहासुनी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान आरोपी ने राजपाल के सीने पर चाकू से वार किया और फरार हो गया।
Sep 22 2026 2:18PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

थाना क्षेत्र के जमनपुर में सोमवार देर रात कहासुनी के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी जितेंद्र कुमार ने विवाद के दौरान 25 वर्षीय राजपाल के सीने पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजपाल को पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Selakui Murder: Youth Stabbed to Death After Dispute at Birthday Party

थाना प्रभारी शैंकी कुमार के अनुसार, सोमवार देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से जमनपुर में चाकूबाजी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजपाल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जितेंद्र कुमार की बेटी का जन्मदिन था। इसी दौरान बिल्डिंग के पास रहने वाले राजपाल और जितेंद्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।

शराब के नशे में चाकू से किया वार

थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों ने शराब पी रखी थी। कहासुनी और हाथापाई के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि जितेंद्र ने चाकू निकालकर राजपाल के सीने पर वार कर दिया। चाकू लगने से राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आगे पढ़िए..

पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

10-15 दिन पहले भी हुआ था विवाद

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राजपाल और जितेंद्र के बीच करीब 10 से 15 दिन पहले भी खाने-पीने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, इसके बाद से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस अब पुराने विवाद और सोमवार रात हुई घटना के बीच संबंध समेत मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

आरोपी की तलाश में दबिश

हत्या की वारदात के बाद आरोपी जितेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home