image: Haldwani Shop Gets  65 40 Lakh Electricity Bill

उत्तराखंड: लस्सी की दुकान का 65.4 लाख बिजली बिल, व्यापारियों ने विभाग से लगाई स्मार्ट मीटर जांचने की गुहार

हल्द्वानी की मटर गली स्थित 'जस्सी दी लस्सी' दुकान का एक महीने का बिजली बिल 65.40 लाख रुपये आने से व्यापारी परिवार परेशान है। व्यापारी एसोसिएशन ने स्मार्ट मीटर की जांच कराने और बिल में गड़बड़ी दूर कर संशोधित बिल जारी करने की मांग की है।
Nov 5 2026 6:06PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मटर गली स्थित लस्सी की दुकान का एक महीने का बिजली बिल 65 लाख 40 हजार रुपये आने से व्यापारी परिवार के होश उड़ गए। दुकान में स्मार्ट मीटर लगने के बाद इतना भारी-भरकम बिल आया है। परिवार ने विद्युत विभाग से मामले की जांच कर बिल में सुधार करने की मांग की है।

Haldwani Shop Gets ₹65.40 Lakh Electricity Bill

जानकारी के अनुसार, व्यापारी जसवीर सिंह हल्द्वानी की मटर गली में 'जस्सी दी लस्सी' के नाम से दुकान संचालित करते हैं। उनके बेटे जसपाल सिंह ने बुधवार सुबह मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली को फोन कर बिजली बिल की जानकारी दी।
जसपाल सिंह के मुताबिक, उनका परिवार अब तक बिजली के सभी बिलों का भुगतान समय पर करता रहा है। लेकिन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद करीब एक महीने का बिजली बिल 65.40 लाख रुपये पहुंच गया। इतनी बड़ी रकम का बिल देखकर परिवार परेशान है। आगे पढ़िए..

व्यापारी एसोसिएशन ने विद्युत विभाग से की शिकायत

मामले की जानकारी मिलने पर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ने विद्युत विभाग के जेई साकेब से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इसके बाद एसोसिएशन अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली और महामंत्री अतुल कुमार गुप्ता ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक, एसडीओ, कनिष्ठ अभियंता समेत अन्य अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की मांग की।

स्मार्ट मीटर की उच्चस्तरीय जांच की मांग

व्यापारी एसोसिएशन ने स्मार्ट मीटर की उच्चस्तरीय जांच कराने और बिजली बिल में संभावित गड़बड़ी दूर करने की मांग उठाई है। एसोसिएशन का कहना है कि मामले की जांच के बाद संशोधित बिल जारी किया जाना चाहिए। फिलहाल विद्युत विभाग की ओर से बिल को लेकर आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आने की जानकारी नहीं है। अब देखना होगा कि विभाग जांच के बाद इस असामान्य बिल को लेकर क्या कार्रवाई करता है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home