image: Kotdwar Youth Missing in Abu Dhabi

उत्तराखंड का युवराज अबू धाबी में लापता, 24 सितंबर से कोई संपर्क नहीं.. मदद की गुहार

उत्तराखंड के कोटद्वार का 28 वर्षीय युवराज अबू धाबी में लापता हो गया है, 24 सितंबर के बाद से परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पाया है। बेटे की कोई खबर न मिलने से परेशान पिता ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर तलाश में सहायता मांगी गई है।
Oct 7 2026 7:19PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के कोटद्वार का 28 वर्षीय युवराज अबू धाबी से लापता है और 24 सितंबर के बाद से परिजनों से उसका संपर्क नहीं हो पाया है। बेटे की कोई जानकारी नहीं मिलने से चिंतित पिता ने मदद की गुहार लगाई है, जिसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा है।

Kotdwar Youth Missing in Abu Dhabi

जानकारी के अनुसार कोटद्वार के उदयरामपुर निवासी गोविंद सिंह का 28 वर्षीय बेटा युवराज पिछले करीब पांच वर्षों से अबू धाबी में नौकरी कर रहा है। बताया गया है कि वह केटोपी नजदा स्ट्रीट स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। परिजनों के मुताबिक, युवराज से अचानक संपर्क टूटने के बाद परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

24 सितंबर को हुई थी आखिरी बातचीत

युवराज के पिता गोविंद सिंह के अनुसार, बेटे से आखिरी बार 24 सितंबर को बातचीत हुई थी। इसके बाद से युवराज का फोन नहीं लग रहा है और परिवार उससे संपर्क नहीं कर पा रहा है। आगे पढ़िए..

परिजनों ने अबू धाबी स्थित कंपनी से भी युवराज के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन वहां से भी उसके संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

बेटे की जानकारी नहीं मिलने से परेशान परिवार

विदेश में रह रहे बेटे से कई दिनों से संपर्क नहीं होने के कारण परिवार बेहद चिंतित है। परिजन युवराज की सुरक्षित स्थिति को लेकर लगातार जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। पिता गोविंद सिंह ने संबंधित अधिकारियों से बेटे की तलाश में मदद करने की अपील की है।

विदेश मंत्रालय से संपर्क साधने की कोशिश

परिवार की गुहार के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा है। उद्देश्य युवराज के संबंध में जानकारी जुटाना और उसकी तलाश के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है। परिवार को उम्मीद है कि संबंधित स्तर पर प्रयास तेज होने के बाद युवराज के बारे में जल्द कोई जानकारी मिल सकेगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home