image: Four Booked in Minor Assault Case in Haldwani

उत्तराखंड: 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, छात्र संघ चुनाव प्रत्याशी समेत 4 आरोपियों के खिलाफ FIR

हल्द्वानी में 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
Nov 13 2026 5:23PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के हल्द्वानी में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में छात्र संघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी समेत चार लोगों पर आरोप लगे हैं। घटना मुखानी कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Four Booked in Minor Assault Case in Haldwani

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात छात्र संघ प्रत्याशी समेत चारों आरोपी मुखानी क्षेत्र स्थित एक होटल में किशोरी को लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि यहां चारों ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार को परिजन किशोरी को लेकर मुखानी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। आगे पढ़िए..

पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से किशोरी की हालत गंभीर है। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपियों की तलाश में जुटीं पुलिस की दो टीमें

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी सिटी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home