image: tehri garhwal girl video viral

Video:गढ़वाल की लड़की यूरोप में परेशान हो गई, पहाड़ के लोग और चाय का चस्का..देखिए

किसी ने सच ही कहा है कि पहाड़ के लोगों को चाय से बेहद प्यार है। पहाड़ की एक लड़की यूरोप में गई और वहां परेशान हो गई। वीडियो के जरिए उसने खुद अपनी बात बताई है।
Sep 11 2018 1:35PM, Writer:आदिशा

चाय...कड़क चाय। भाई पहाड़ी कहीं भी जाएं लेकिन उन्हें चाय से सबसे ज्यादा प्यार है। पहाड़ के लोगों के लिए एक बात सबसे ज्यादा कही जाती है कि ‘उन्हें चाय से बहुत प्यार है।’ हमारे यहां मेहमानों का स्वागत चाय से होता है। चाय ना मिले तो परेशानी जायज़ है। फिर चाहे वो देस वो या विदेस..चाय तो सबसे पहले चाहिए। ये हंसने वाली बात नहीं है...विश्वास नहीं होता तो इस वीडियो को देख लीजिए। एक मज़ेदार किस्सा आपको बताते हैं। वैसे इसे किस्सा ना कहें बल्कि परेशानी कहें तो ज्यादा बेहतर होगा। टिहरी गढ़वाल की एक लड़की विदेश में नौकरी के सिलसिले में जाती है। सब कुछ तो ठीक है लेकिन परेशानी ये है कि आखिर चाय कैसे बनाएं ? वो अपने घर से चायपत्ती, चीनी लेकर तो चली गई लेकिन यूरोप के एक घर में बने किचन में पहुंची तो परेशान हो गई।

यह भी पढें - Video: पहाड़ की खूबसूरत वादियां और एक बेहतरीन पहाड़ी गीत..देखिए ये नई पेशकश
ये वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है इसलिए हमने सोचा कि ये वीडियो आप तक भी पहुंचाया जाए। हमने एक फेसबुक पेज से ये वीडियो लिया ह, जिसका नाम है ‘बहन उत्तराखंड से हूं’।वीडियो में लड़की बता रही है कि वहां किचन में कुछ सिस्टम ही समझ में नहीं आ रहा है। चाय कैसे बनानी है. ये समझ में ही नहीं आ रहा क्यों आग ही नहीं जल रही है। बेहद ही प्यारे और भोले अंदाज में ये बेटी अपनी परेशानी बता रही है, जिसे लोग समझ भी रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं। वैसे एक बात तो सच है कि बिना चाय पहाड़ी लोगों का काम नहीं बनता। आप भी ये वीडियो जरूर देखिए। आपको बेहद पसंद आएगा।

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home