देवभूमि की बेटी बनी मिस इंडिया..यमकेश्वर ब्लॉक के भादसी गांव में खुशी की लहर
वाह...ये खबर पढ़कर और जानकर आप भी ये ही कहेंगे। देवभूमि की खूबसूरत बेटी ने मिस इंडिया का ताज अपने सिर पर सजाया है। बधाई दें
Oct 11 2018 1:05PM, Writer:आदिशा
बेटियों भर भरोसा कीजिए...वो आसमान में उड़ना जानती हैं। वो हर मुश्किल को पार कर जिंदगी की ऊंचाइयों को छूना जानती हैं। खास तौर पर पहाड़ की बेटियों ने तो हर बार साबित कर दिखाया है कि मौका मिलने पर वो बुलंदियों पर पहुंच सकती हैं। ऐसी ही एक बेटी हैं प्रियंका राणा। यमकेश्वर ब्लॉक की बेटी मिस इंडिया बनी है। पहाड़ की बेटियों ने इससे पहले भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में देवभूमि का नाम बुलंद किया है। उर्वशी रौतेला, अनुकृति गुसाईं ऐसा कारनामा पहले कर चुकी हैं। मूलरूप से यमकेश्वर ब्लॉक के गांव भादसी की प्रियंका राणा भी इसी रास्ते पर चल पड़ी। एमएल फिल्म प्रोडक्शन और यारियां इवेंट कंपनी की ओर से मिस एंड मिस्टर इंडिया- 2018 प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। यहां प्रियंका ने मिस इण्डिया का खिताब अपने नाम कर दिया। प्रियंका की कामयाबी से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रियंका के पिता का नाम देवेंद्र राणा हैं और माता का नाम गीता राणा है।
यह भी पढें - उत्तराखंड की ‘बुलेट रानी’..जिसका सभी ने मज़ाक उड़ाया, फिर भी सपना पूरा कर दिखाया
गांव में प्रियंका के घर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रियंका ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 7 राज्यों से टॉपर प्रतिभागी पहुंचे हुए थे। प्रियंका राणा अपनी इस सफलता से बेहद उत्साहित हैं। इससे पहले प्रियंका राणा शाइनिंग स्टार उत्तराखंड में फर्स्ट रनअप रह चुकी हैं। इसके बूते उन्हें इस प्रतियोगिता में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी मिली। प्रियंका को मॉडलिंग का शौक शुरू से ही रहा । परिवार ने अपनी बेटी का हमेशा सहयोग दिया। वास्तव में बेटियां बहुत कुछ कर सकती हैं, बस उन्हें परिवार की मदद की जरूरत है। आखिरकार प्रियंका को भी अपना ख्वाब पूरा करने का मौका मिल गया। मिस इंडिया बनने के बाद अब प्रियंका राणा रुपहले पर्दे पर छा जाना चाहती है।फिलहाल राज्य संमीक्षा की टीम की तरफ से प्रियंका राणा का हार्दिक शुभकामनाएं। इसी तरह से जिंदगी के रास्ते पर आगे बढ़ते रहिए, मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।