Video: पहाड़ का WWE..पहाड़ी लड़कों के हैरतंगेज स्टंट सोशल मीडिया वायरल..देखिए
सोशल मीडिया पर इन दिनों पहाड़ी लड़कों के कारनामे वायरल हो रहे हैं। इस बीच दो पहाड़ी लड़कों के स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Oct 13 2018 12:01PM, Writer:कपिल
पहाड़ में लड़कों के पास हुनर की कमी नहीं है। कोई पढ़ाई में, कोई संगीत में, कोई खेल में..हर दिन अपना नाम रोशन कर रहा है। इस बीच कुछ चेहरे ऐसे भी हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। ऐसे में ये एक वीडियो हमें सोशल मीडिया के जरिए मिला है। साफ दिख रहा है कि ये पहाड़ में ही किसी इलाके का नज़ारा है। खेतों में फसल कट चुकी है और न्यार (पराली) के ऊपर दो लड़के खूब मस्ती कर रहे हैं। एकदम WWE के अंदाज में दोनों अलग अलग स्टंट कर रहे हैं। हालांकि देखने से साफ लग रहा है कि इसके लिए दोनों ने काफी मेहनत की है। हमारी आपसे अपील है कि ऐसे स्टंट को घर पर ना दोहराएं। खैर सोशल मीडिया पर ये वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडयो को देखकर इन दोनों ही लड़कों की तारीफ कर रहा है।
यह भी पढें - Video: देवभूमि की उषा देवी..परंपराओं को तोड़ा, हाथ में ढोल थामा और रच दिया इतिहास
पीछे से चलती WWE की कॉमेंन्ट्री और इस पर दोनों लड़कों का ये अंदाज गजब है। वैसे अगर आपको भी इन दोंनों हुनरमंदों के बारे में जानकारी हो, तो हमें जरूर बताएं। फिलहाल आप भी ये शानदार वीडियो देखिए।
पहली बार WWE में देखने को मिला पहाड़ी लड़को का जलवा😀😀😀😀
Posted by उत्तराखंडी on Thursday, October 11, 2018
नोट- इस वीडियो का मकसद सिर्फ मनोरंजन है। ऐसे स्टंट को घर पर किसी भी हाल में ना दोहराएं।