image: People angry in vikasnagar dehradun

देहरादून: युवक का अपहरण करने के बाद नृशंस हत्या..लोगों में गुस्सा, पुलिस का लाठीचार्ज

देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। युवक का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई। गुस्साए लोग सड़क पर उतरे और पुलिस ने लाठीचार्ज किया...देखिए वीडियो
Jan 20 2019 4:14PM, Writer:आदिशा

देहरादून के विकासनगर में हालात बेकाबू हो रहे हैं। एक युवक के अपहरण और हत्या के बाद लोगों में गुस्सा बना हुआ है। रविवार को शव बरामद न करने के विरोध में लोगों ने दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने नदीम और अहसान नाम के शख्स पर केस दर्ज किया है। जौनसार बावर और पछवा दून के लोगों ने इस हत्याकांड के बाद दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगाया। इस बीच गुस्साए लोगों ने बाजार भी बंद कराया। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा लेकिन लाठीचार्ज के बाद भीड़ और ज्यादा भड़क गई। आरोपियों का कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को ट्यूनी क्षेत्र के शक्ति नहर में फेंक दिया है। पुलिस घटना के 4 दिन बाद भी लाश बरामद नहीं कर पाई है। शव को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।

यह भी पढें - देहरादून: मां के साथ अचानक थाने पहुंची एक्ट्रेस सारा अली खान, जमीन हड़पने का आरोप!
बताया जा रहा है कि 16 जनवरी की शाम को मोती सिंह नाम का शख्स घर से बाल कटवाने की बात कहकर कार से निकला। इस बीच उसे गांव का एक युवक और नवाबगढ़ निवासी नदीम और अहसान मिले। इसके बाद से युवक का कुछ पता नहीं चल रहा है। ये वीडियो देखिए


तहरीर के आधार पर नदीम व अहसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस शवों की तलाश में लगी है। इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस लाठीचार्ज कर रही है। आप भी ये वीडियो देखिए।

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home