image: Priyanka gandhi son study in doon school

देहरादून का वो स्कूल...जहां प्रियंका गांधी का बेटा पढ़ता है, 9 लाख रुपये से शुरू है फीस

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हो गई है। हम आपको बता रहे हैं कि कांग्रेस की नई महासचिव का बेटा देहरादून के किस स्कूल में पढ़ता है। जानिए...
Jan 23 2019 1:40PM, Writer:आदिशा

ये बात तो आप जानते ही होंगे कि राजनीति में प्रियंका गांधी ने एंट्री मार ली है। नेहरू-गांधी परिवार की 11 वीं सदस्य हैं प्रियंका गांधी, जो राजनीति में उतर रही हैं। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश का कांग्रेस प्रभारी और कांग्रेस महासचिव का जिम्मा दिया गया है। चलिए अब आपको देहरादून के उस स्कूल के बारे में बता देते हैं, जहां प्रियंका गांधी का बेटा पढ़ता है। देहरादून में मौजूद भारत के सबसे नामी द दून स्कूल में पढ़ते हैं प्रियंका गांधी के बेटे रेहान। आपको बता दें कि साल 2012 के दिसंबर महीने में प्रियंका गांधी ने अपने बेटे रेहान का एडमिशन द दून स्कूल में करवाया था। इसके अलावा प्रियंका गांधी की बेटी मिराया भी देहरादून के ही वेल्हम गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई कर रही हैं। वेल्हम गल्र्स स्कूल की फीस सात लाख रुपये महीना है। अब आपको द दून स्कूल के बारे में भी बता देते हैं।

यह भी पढें - Video: पहाड़ की ‘‘दादी’’ सोशल मीडिया पर वायरल, PM मोदी के लिए कुछ ऐसी बात कही
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान देश के सबसे नामी स्कूल द दून स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जाता है कि इस स्कूल की फीस 9 लाख रुपये से शुरू है। ये स्कूल गांधी परिवार के लिए भी जाना जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी इस स्कूल से पढ़ाई की है। कहा जाता है कि इसी स्कूल में उनके भाई संजय गांधी को अनुशासनहीनता के लिये नोटिस दिया गया था। बाद में राहुल गांधी ने भी दून स्कूल में एडमिशन लिया था। सुरक्षा कारणों के चलते 1981-83 तक राहुल गांधी को अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी। इस स्कूल की स्थापना सतीश रंजन दास ने की थी। वे भारत के स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे सुधि रंजन दास के भाई थे। इसके अलावा प्रियंका गांधी की बात करें, तो उनकी स्कूलिंग दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से हुई है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकॉलोजी की डिग्री हासिल की है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home