उत्तराखंड: सैन्यकर्मी पर दुष्कर्म का केस दर्ज, शादी का झांसा देकर 4 साल से कर रहा था रेप
उत्तराखंड से आज की हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां सेना के एक जवान पर रेप का केस दर्ज हुआ है।
Sep 6 2019 3:01PM, Writer:आदिशा
उत्तरांड से आज की एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। ये खबर बागेश्वर के काफलीगैर की है। खबर ऐसी है..जिस पर यकीन करना ही मुश्किल हो रहा है। जी हां एक सैन्यकर्मी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। राकेश नाम के सना के जवान पर आरोप है कि वो एक महिला को शादी का झांसा देकर चार साल से दुष्कर्म कर रहा था। बात बढ़ती गई और शादी तक आ पहुंची। जब लड़की ने शादी के कहा तो लड़के ने मना कर दिया। खबर है कि लड़की ने शादी के लिए कई बार समझौते की कोशिश भी की लेकिन आरोपी शादी के लिए तैयार ही नहीं हुआ। ऐसे में अब सैन् कर्मी पर केस दर्ज कराया गया है। युवती का आरोप है कि बीते चार साल से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। जिस शख्स ने पहले शादी का झांसा दिया, वो ही शख्स अब अपने वादे से मुकर रहा है। लड़की के पिजनों ने कई बार लड़के को समझाने की कोशिश की लेकिन लड़के ने शादी से साफ मना कर दिया। आखिरकार मजबूर होकर लड़की को मुकदमा दर्ज करवाना पड़ा। खैर ये मामला अब पुलिस के पास है और देखना ये है कि आगे क्या होता है।