उत्तराखंड: गर्लफ्रैंड से मिलने गया था लड़का, लोगों ने चोर समझकर जमकर कूटा
लड़की के घरवाले कहीं गए हुए थे, इसी बीच प्रेमी उससे मिलने के लिए घर पहुंच गया, फिर क्या हुआ यहां पढ़ें....
Sep 23 2019 7:03PM, Writer:कोमल नेगी
उत्तराखंड में गजब हो गया। यहां गर्लफ्रैंड से मिलने गये प्रेमी को लोगों ने चोर समझकर धुन दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है, और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्होंने युवक की पिटाई की। घटना रुड़की के गंगनगर कोतवाली की है। जहां कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की के घरवाले कहीं गए हुए थे। इसी बीच लड़की ने लड़के को फोन कर दिया। उसे घर पर मिलने बुला लिया। लड़का भी गर्लफ्रैंड से मिलने की उतावली में झट से लड़की के घर मिलने पहुंच गया। पर दोनों के मिलने की टाइमिंग गलत थी। आस-पास के लोगों ने देखा की देर रात युवक लड़की के घर में तांक-झांक कर रहा है। कुछ सूझा नहीं तो लोग भीड़ लेकर लड़की के घर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: घर से घूमने निकले थे दो मासूम बच्चे, तालाब में डूबने से हुई मौत
लड़के की किस्मत खराब थी, लोगों के पहुंचने की देर थी की गर्लफ्रैंड के घरवाले भी आ धमके। लड़के को वो पहचानते नहीं थे, पहचानते कैसे, लड़की ने उन्हें ब्वॉयफ्रैंड के बारे में बताया ही नहीं था। अनजान लड़के को घर में देख वो भी उस पर टूट पड़े। घबराया लड़का भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़कर दबोच लिया। युवक को चोर समझकर बुरी तरह पीटा। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने ही पुलिस को बताया कि युवक कोई चोर नहीं है, बल्कि अपनी गर्लफ्रैंड से मिलने के लिए उसके घर गया था। अब पुलिस लड़के को पीटने वाले लोगों को चिन्हित कर रही है। लड़के की तरफ से अभी आरोपियों के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।