image: Police arrested wife and his lover in murder case

कोटद्वार के रिटायर्ड फौजी हत्याकांड में खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा था कत्ल का प्लान

फौजी राम सिंह एक महीने पहले ही रिटायर होकर घर लौटा था, शनिवार को उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई..पढ़ें पूरी खबर
Oct 4 2019 5:53PM, Writer:कोमल नेगी

उत्तराखंड के कोटद्वार में पति-पत्नी का रिश्ता शर्मसार हो गया। प्रेमी को पाने के लिए पत्नी ने उसके साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मरने वाला युवक रिटायर फौजी था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना मानपुर-कलालघाटी क्षेत्र की है, जहां बीते शनिवार रिटायर फौजी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों ने युवक की पत्नी पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड फौजी की पत्नी का कलालघाटी में रहने वाले एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था। वो युवक के साथ रहना चाहती थी।

यह भी पढ़ें - पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक, 10 साल की बच्ची को बनाया निवाला..गुस्से में गांववाले
पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने पति की जान लेने की कोशिश की। इस कोशिश में रिटायर्ड फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। तब घबराई हुई पत्नी ने अपने प्रेमी को फोन कर के बुलाया और उसके साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मरने वाले युवक का नाम राम सिंह है, 42 साल का राम सिंह एक महीने पहले ही सेना से रिटायर होकर घर आया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। पत्नी भूमा देवी ने कहा कि राम सिंह सीढ़ियों से गिर गया था, जिस वजह से उसकी मौत हो गई, पर ये बात पुलिस के गले नहीं उतरी। सोमवार को मृतक की मां पारेश्वरी देवी ने बहू भूमा देवी और उसके प्रेमी संतोष चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home