image: uttarakhand panchayat election-2019 vote counting in 89 block

भीमताल विधायक की पत्नी बनी बीडीसी मेंबर, कुकना क्षेत्र से जीतीं

पंचायत चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं, आईए जानें कौन-कहां जीता....
Oct 21 2019 1:43PM, Writer:कोमल नेगी

उत्तराखंड में हुए पंचायत चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। कई जगह से चुनाव परिणाम आ चुके हैं। राज्य समीक्षा आपको पंचायत चुनाव की मतगणना के बारे में लाइव अपडेट देता रहेगा। कहां-कहां से चुनाव परिणाम आ चुके हैं, आईए जानते हैं। नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के कुकना से क्षेत्र पंचायत सदस्य में कमलेश कैड़ा जीती हैं। कमलेश कैड़ा भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की पत्नी हैं। अल्मोड़ा के ताड़ीखेत विकासखंड की पूर्व प्रमुख रचना रावत दुगौड़ा इस बार जीत नहीं पाईं। उन्हें बीडीसी सीट पर 32 मतों से हार का मुंह देखना पड़ा। चंपावत में तल्लीचौकी से मोहन चंद्र पांडेय जीते। चौड़ाइमखरी से जितेंद्र सिंह जीते। कारी से मुन्नी देवी को जीत मिली। तामली से भावना जोशी, बचकोट से पुष्कर सिंह, रमेला से माया देवी, कठनौली से जानकी देवी, पोलप से सरिता देवी जीती हैं। मैरौली से मौकेश कलखुडिया, खलकडिया से बसंत बल्लभ, सिमियाउरी से मधु सिंह, डिग्डई से पूजा मेहता और भगानाभंडारी से अनिल कुमार ग्राम प्रधान पद पर जीते हैं। बागेश्वर के कपकोट में लाहुर क्षेत्र से मुन्नी देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में केदारनाथ-बदरीनाथ धाम की चोटियों पर हिमपात, ठिठुरन बढ़ी
विकासखंड कोटाबाग में मेहरोड़ा से चेतना गरजोला, बांसी से लाल सिंह, घुघू सिगड़ी से मोहन सिंह, बगड़ तल्ला से खीम सिंह और बगड़ मल्ला से भगवती देवी ग्राम प्रधान बने हैं। बीडीसी-4 आमखेड़ा चोरगलिया से नितेश बुधानी 426 जीते हैं। बीडीसी 5 जगतपुर से सज्जन कुमार 272 वोट से जीते हैं। बाजपुर में ग्राम गजरौला से हरजिंदर सिंह, रजपुरा से अर्चना कांबोज, महेशपुरा से माया देवी, गोबरा से रेनू, जोगीपुरा से सुखविंदर सिंह, बाजपुर गांव से सचिन राणा, और हरलालपुर मतलूब अली ग्राम प्रधान बने हैं। पंचायत चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से चल रही है। कुल 3006378 मत गिने जाएंगे। ग्राम प्रधान, जिला और क्षेत्र पंचायत चुनाव के रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। राज्य समीक्षा पंचायत चुनाव परिणाम का हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home