उत्तराखंड: पुलिसकर्मी ने अपने ही साथी को मार डाला, खाई में धक्का देकर दी दर्दनाक मौत
पिथौरागढ़ में पुलिसकर्मी ने अपने साथी पुलिसकर्मी की हत्या कर दी, वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे...
Jan 7 2020 1:40PM, Writer:कोमल
उत्तराखंड का सीमांत जिला पिथौरागढ़...गिरीश जोशी और मोहित जोशी इसी जिले में तैनात थे। दोनों पुलिस महकमे में थे, सहकर्मी होने के साथ-साथ अच्छी दोस्ती थी दोनों में। चार दिन पहले दोनों साथ में गए थे। ये आखिरी मौका था, जबकि दोनों को साथ में देखा गया। 2 जनवरी के बाद से मोहित जोशी लापता हो गया। गिरीश जोशी भी छुट्टी पर चला गया। मोहित जोशी नहीं मिला तो पुलिस ने उसके साथी गिरीश से पूछताछ की। पूछताछ में गिरीश ने जो खुलासा किया, उसे सुन पुलिसवाले भी सन्न रह गए। गिरीश ने बताया कि दो जनवरी को वो मोहित को अपनी कार में बैठाकर चंडाक बांस रोड पर ले गया था। इसी दौरान मोहित लघुशंका करने के लिए कार से उतरा। तभी गिरीश ने उसे खाई में धक्का दे दिया जिस वजह से मोहित की मौत हो गई। मोहित की हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने लापता सिपाही की लाश भी बरामद कर ली है। मोहित की हत्या क्यों की गई, ये भी आपको बताते हैं। मोहित जोशी काशीपुर के रहने वाले थे। वो पुलिस लाइन में तैनात थे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, इस दिन से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
2 जनवरी को मोहित अचानक लापता हो गए। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि 11 दिसंबर को मोहित का अपने साथी गिरीश जोशी के साथ झगड़ा हो गया था। ये भी पता चला कि जब से मोहित लापता है, तभी से गिरीश भी छुट्टी पर है। पुलिस ने गिरीश को वापस बुलाया और उससे सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के सामने गिरीश टूट गया और उसने सच उगल दिया। गिरीश ने बताया कि 11 दिसंबर को वो अपने कमरे में किसी महिला के साथ बैठा था। तभी किसी ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी। गिरीश को शक था कि ये हरकर मोहित ने की है। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। तब से गिरीश उसे सबक सिखाने का मौका ढूंढ रहा था। ये मौका उसे 2 जनवरी को मिला। गिरिश मोहित को अपने साथ कार में ले गया और उसे कफलडुंगरी में खाई में धकेलकर मार डाला। आरोपी गिरीश अल्मोड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने मोहित की लाश बरामद कर ली है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।