देहरादून में सड़क पर पड़े मिले 500 और 100 के नोट, लोगों ने पुलिस को दी खबर..देखिए वीडियो
सवाल ये है कि आखिर ये नोट किसके हैं? फिलहाल पुलिस ने इन्हें अपने कब्जे में ले लिया है देखिए वीडियो
Apr 19 2020 5:49PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो देहरादून का है। सड़क पर 500 और 100 के नोट पड़े मिलने से लोगों के बीच चर्चाएं शुरू हो गई। लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। यह वीडियो देहरादून की धर्मपुर मंडी से इनकम टैक्स ऑफिस के बीच का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर 500 और 100 के नोट पड़े हैं। हालांकि पुलिस आशंका जता रही है यह नोट संभवत किसी की जेब से अनजाने में गिर गए होंगे। फिलहाल पुलिस ने नोटों को अपने कब्जे में ले लिया है। वैसे आपको बता दें कि आजकल अफवाहें भी चल रही हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि नोटों पर कोरोना संक्रमित लोगों द्वारा थूक लगाया जा रहा है। खैर..वीडियो देहरादून का बताया जा रहा है..वीडियो में दिख रहा है कि लोग नोटों से दूर ही रहे। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए खतरा..तीन जिले कोरोना वायरस के रेड जोन में शामिल
फिलहाल पुलिस ने नोटों को अपने कब्जे में ले लिया है। अगर ये नोट किसी से अनजाने में गिरे हैं तो नेहरू चौक पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। अब आप भी ये वीडियो देखिए