दुनिया में 1000 से भी कम बची हैं ये चिड़िया
1
/
International Union for Conservation of Nature (IUCN) द्वारा इस पक्षी को Red List of Threatened Species में रखा गया है। उत्तराखंड में भी वन विभाग फिन वीवर को बेहतर माहौल देने के लिए प्रयासरत है। भारत में ये केवल दो जगह पर मिलती है। जिसमें से एक है अपना उत्तराखंड और दूसरा है असोम का काजीरंगा अभ्यारण्य। इसके अलावा नेपाल के कुछ इलाकों में भी इसे देखा गया है। माहौल बदलने के कारण इनकी संख्या लगातार घटती जा रही है। फिन वीवर का आकार तकरीबन 17 सेमी होता है। चिड़िया का सिर, पेट और पीठ पीले रंग का होती है। कान और आंख का हिस्सा काला होता है। छाती में काला धब्बा होता है। ये घास के मैदानों, ऊंची झाड़ियों, सरकंडा, कांस और बेंत के अलावा घने जंगलों में रहती है।
ये है खासियत
2
/
ये पक्षी झुंड में रहना और प्रजनन करना पसंद करता है। इनका घोसला दूसरे बुनकर पक्षियों से अलग होता है। मादा एक बार में 2 से 4 अंडे देती है। 14-15 दिन में अंडों से बच्चे निकलते हैं। फिन वीवर की खोज का श्रेय कांग्रेस संस्थापक एओ ह्यूम को जाता है। उत्तराखंड के जंगलों में इस चिड़िया को आखिरी बार साल 1976 में देखा गया था। पर्वतीय इलाकों में पहाड़ी बया के नाम से मशहूर फिन वीवर को अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) ने दुर्लभतम पक्षियों की श्रेणी में रखा है। संघ की तरफ से फिन वीवर के संरक्षण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। तराई के जंगलों में फिन वीवर के दिखने से वन अधिकारी और पक्षी प्रेमी उत्साहित हैं।