image: Woman set herself on fire in Nainital

उत्तराखंड: पति और बच्चों के सामने मां ने खुद को लगाई आग..अस्पताल में मौत

32 साल की बबली शक्ति विहार में पति और दो मासूम बच्चों के साथ रहती थी। मंगलवार को बबली ने खुद पर कैरोसीन छिड़क कर आग लगा ली। मां की मौत के बाद दोनों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Aug 12 2020 6:44PM, Writer:Komal Negi

कोरोना के चलते बने अनिश्चितता के माहौल में खुदकुशी के मामले तेजी से बढ़े हैं। कोरोना क्राइसेस ने कई लोगों की नौकरियां छीन लीं। पुरुषों में डिप्रेशन की वजह से घर-गृहस्थी भी प्रभावित हो रही है। घरेलू हिंसा के मामले भी बढ़े हैं, जिससे महिलाएं तनाव में हैं। ऐसे में खुदकुशी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नैनीताल के रामनगर में भी यही हुआ। यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। महिला के पति का कहना है कि उसने खुद पर कैरोसीन छिड़क कर आग लगा ली थी। जिससे वो बुरी तरह झुलस गई। बाद में महिला को इलाज के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मरने वाली महिला का नाम बबली था। 32 साल की बबली रामनगर के शक्ति विहार इलाके में पति गुड्डू और दो छोटे बच्चों के साथ रहती थी। मंगलवार रात को ना जाने ऐसा क्या हुआ, जिसने बबली को अपनी जान लेने पर मजबूर कर दिया। पति गुड्डू ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे बबली ने अपने ऊपर कैरोसीन डालकर आग लगा ली। घटना के वक्त पति और दोनों मासूम बच्चे घर पर ही थे। इसी बीच पति ने बबली के शरीर से आग की लपटें उठती देखीं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: BJP प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन इतना महत्वपूर्ण ? पढ़िए इन्द्रेश मैखुरी का ब्लॉग
जिसके बाद गुड्डू ने पत्नी और बच्चों को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले शकील अंसारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद गंभीर रूप से झुलसी बबली को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बबली की हालत गंभीर थी। इसलिए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रात में ही परिजन महिला को इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन बबली बच नहीं सकी। बुधवार की सुबह बबली ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बबली के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से असमय ही मां का साया उठ गया। दोनों बच्चे रो-रोकर अपनी मां के लौट आने की राह देख रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला ने खुद को आग क्यों लगाई, इस बारे में पता नहीं चल सका है। मृतक का हल्द्वानी में पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home