image: Police found proof against mahesh negi

उत्तराखंड: विधायक महेश नेगी के खिलाफ पुलिस को मिले ठोस सबूत.. मुश्किलें बढ़ना तय

विधायक महेश नेगी के खिलाफ पुलिस के हाथ अहम सबूत लगे हैं। ऐसे में पुलिस उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर सकती है। आगे पढ़िए पूरी खबर
Oct 10 2020 12:53PM, Writer:Komal Negi

दुष्कर्म मामले में फंसे बीजेपी विधायक महेश नेगी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। विधायक महेश नेगी के खिलाफ दून पुलिस के हाथ अहम सबूत लगे हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने मसूरी के होटल से सबूत जुटाए थे। यहां भी विधायक महेश नेगी के दुष्कर्म पीड़ित के साथ ठहरने की पुष्टि हुई थी और अब पुलिस को इस बात के भी सबूत मिल चुके हैं कि वो दिल्ली स्थित एक होटल में भी रुके थे। इस होटल का जिक्र महिला ने अपनी शिकायत में किया था। इसके अलावा पुलिस ने विधायक के दोस्त के एक फार्म हाउस से भी साक्ष्य जुटाए। विधायक महेश नेगी के खिलाफ एक महिला की शिकायत के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाने में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज है। मामले की जांच एसआईएस शाखा कर रही है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में धार्मिक आयोजनों की मंजूरी के साथ लोगों को कई राहतें.. पढ़िए नई गाइडलाइन
बीजेपी विधायक महेश नेगी अल्मोड़ा की द्वाराहाट सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन पर एक महिला ने कई सालों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने ये भी कहा कि उसके बच्चे के बायोलॉजिकल पिता महेश नेगी हैं। पीड़ित ने उनका डीएनए टेस्ट कराने की भी मांग की। वहीं विधायक महेश नेगी अभी तक अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते रहे हैं। उनका कहना है कि शिकायत करने वाली महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। वो अब तक पीड़ित को ही कठघरे में खड़ा करने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ जो सबूत लगे हैं वो कहीं ना कहीं रेप विक्टिम के दावों को मजबूती देते हैं। विधायक पर लगे आरोपों की जांच में तेजी आने के साथ ही पुलिस को इस मामले में हर दिन नई जानकारी मिल रही है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बाजार में एक साथ घूमते दिखे 3 गुलदार, CCTV में दिखा नजारा..दहशत में लोग
पहले पुलिस को मसूरी में विधायक महेश नेगी के पीड़ित के साथ ठहरने के सबूत मिले, और अब पता चला है कि वो दिल्ली स्थित एक होटल में भी रुके थे। इस होटल का जिक्र भी महिला ने अपनी शिकायत में किया था। इसके अलावा पुलिस ने विधायक के एक दोस्त के फार्म हाउस से भी सबूत जुटाए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के नामी होटल में विधायक की आईडी और दूसरे दस्तावेजों की फोटो कॉपी मिली है। होटलों में विधायक की आईडी का मिलना महेश नेगी के खिलाफ बड़ा सबूत माना जा रहा है। ऐसे में अब पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर सकती है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home