IPS अरुण मोहन जोशी के वो 8 काम..जिनके दम पर ऊंचा रहा देहरादून पुलिस का मनोबल
जाते जाते भी आईपीएस अरुण मोहन जोशी उस काम को पूरा कर गए, जिसके लिए वो बते 14 महीनों जद्दोजहद में लगे रहे।
Dec 18 2020 5:38PM, Writer:Komal Negi
टीम सिर्फ एक शख्स से नहीं चलती, सभी को साथ लेकर चलना पड़ता है, तभी हर मुश्किल आसां हो जाती है। आईपीएस अरुण मोहन जोशी भी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं। इसलए उनके 15 महीने का कार्यकाल शानदार रहा। ये बात सच है कि अरुण मोहन जोशी की कप्तानी में एक के बाद एक कई खुलासे हुए। टीम वर्क और प्रभावी कार्यशैली से जोशी ने हर चुनौती को पस्त कर दिया। इस बत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कार्यकाल के अंतिम दिन भी देहरादून की सबसे बड़ी डकैती के आखिरी आरोपी को उनकी टीम ने दबोच लिया। कोविड में लॉकडाउन के दौरान भी दून पुलिस की कार्यशैली की हर तरफ तारीफ की गई। अब अरुण मोहन जोशी को नई जिम्मेदारी मिली है और उम्मीद है कि वहां भी वो अपनी कार्यशैली से सभी का दिल जीतेंगे। सितंबर 2019 में आईपएस अरुण महन जोशी ने बतौर एसएसपी कार्यभार संभाला था। पिछली कुछ घटनाएं उन्हें चुनौतियों के रूप में मिली, जिनमें उनकी टीम ने उम्मीद से बढ़कर काम किया और जल्द ही इन चुनौतियों से पार पा लिया। आगे पढ़िए उनके और उनकी टीम क बड़े काम
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: गैरसैंण की खूबसूरती बढ़ाएंगे चाय के बागान..स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
1- DIG अरुण मोहन जोशी के कार्यकाल में लगभग हत्या के करीब 10 मामले सामने आए। दून पुलिस ने सभी मामलों में सफलता हासिल की।
2- किट्टी के नाम पर ठगी के मामलों में आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।
3-प्रेमनगर में दिन दहाड़े सराफ से लूट के आरोपी बदमाशों को गोवा से गिरफ्तार किया।
4-कारगी के पास सराफ से हुई लूट के मामले में आरोपियों को दिल्ली, बागपत और बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। इसके लिए पुलिस को राज्य स्थापना दिवस पर पुरस्कृत भी किया गया।
5-ऑपरेशन सत्य के तहत नशे की लत के शिकार करीब 900 युवाओं की काउंसिलिंग की गई। इनमें करीब 110 लोगों ने नशा छोड़ दिया।
6-ऑपरेशन थर्ड आई के तहत 10 दिनों के भीतर शहर में 500 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए।
7- आरटीओ ऑफिस में तैनात आरआई के घर डकैती के मामले का शायद ही पता चल पाता। महीनों पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली। लेकिन, डीआईजी जब ईश्वरन के घर डकैती के आरोपियों से पूछताछ में लगे तो इसका भी खुलासा हो गया। उनसे तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया। यही नहीं आय से अधिक संपत्ति आदि के मामले में उनके खिलाफ विजिलेंस में भी रिपोर्ट भेजी गई।
8-ईश्वरन डकैती कांड में शामिल एक और बदमाश सुरेश जाटव को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। सुरेश जाटव की गिरफ्तारी के साथ ही लूटकांड को अंजाम देने वाले सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।